स्वागत है आप सबका इस Blog में, क्या आप ऑनलाइन Digital Marketing Courses in Hindi करना चाहते हैं | लेकिन आपको अंग्रेजी बिलकुल भी नहीं आती? सोचने वाली कोई बात नहीं है | मै आपको ऐसे डिजिटल मार्केटिंग कोर्स के बारे में बताऊंगा, जिन्हें आप हिंदी में सीख सकते हैं | इसके साथ Course पूरा करने पर Certificate भी मिलेगा | आप हिंदी में ऑनलाइन Digital Marketing Courses का अध्ययन करने और उसमें सफल होने का तरीका ढूंढ रहे हैं? या तो, आप ऑनलाइन Digital Marketing Courses में रुचि रखते हैं लेकिन अंग्रेजी आपकी पहली भाषा नहीं है, तो यह ब्लॉग आपको दिखाएगा कि कैसे आप आराम से डिजिटल मार्केटिंग कोर्स का अध्ययन सफलता पुर्बक करेंगे वो भी हिंदी भाषा में। हमारे मन में कई बार यह सवाल होता है की, क्या हमें Digital Marketing Courses करने के लिए इंग्लिश का अध्ययन करने की आवश्यकता है? तो मैं आपको बताना चाहता हूँ की, डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने के लिए आपका मूल इंग्लिश बोलने वाला होना जरूरी नहीं है। हालाँकि, इंग्लिश की थोड़ी बहुत बेसिक नॉलेज होना जरुरी है ताकि आप लेक्चर और असाइनमेंट को समझ सकें। यदि आपको अपने अंग्रेजी भाषा पर कमांड नहीं है, तो ऐसे कई प्रकार के वेबसाइट और प्लेटफार्म है जो आपको बेहतर डिजिटल मार्केटिंग सिखने में मदद कर सकते हैं। कुछ मेहनत और प्रयास के साथ, आप Digital Marketing Courses में सफल हो सकते हैं, भले ही इंग्लिश पहली भाषा न हो। यह बात 100% सत्य है | आने वाले समय में मार्केटिंग के लिए सबसे ज्यादा Digital Marketing का सहारा लिया जाएगा | ऐसे में Digital Marketers की मांग बढ़ने वाली है |
एक बेहतर करियर के लिए आपको अभी से सीखना शुरू कर देनी चाहिए | ताकि आने वाले वर्षों में आपका यही Skill आपको काफी आगे तक लेकर जाए | इसमें कोई संदेह नहीं है कि डिजिटल मार्केटिंग आज सबसे ट्र्रेंडिंग और इन डिमांड स्किल में से एक है। चाहे आप किसी एजेंसी में काम करना चाहते हों या आप अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते हों या फ्रीलांसिंग करना चाहते हो, हर फील्ड में डिजिटल मार्केटिंग का नॉलेज होना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से हमें डिजिटल मार्केटिंग सीखनी चाहिए।अपने सर्विस और अपने प्रोडक्ट की ऑनलाइन मार्केटिंग करने के लिए भी डिजिटल मार्केटिंग का नॉलेज होना बहुत आवश्यक है और यह नॉलेज Digital Marketing Courses करके हमारे अंदर आएगी। डिजिटल मार्केटिंग आज किसी भी बिज़नेस का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया है। यह न केवल आपको नए कस्टमर्स तक पहुंचने में मदद करता है, बल्कि यह आपकी बॉटम लाइन को बढ़ावा देने में भी आपकी मदद कर सकता है। कुल मिलाकर डिजिटल मार्केटिंग सीखना एक अच्छा विचार है क्योंकि इससे आपको अधिक लोगों तक पहुंचने और लंबे समय तक पैसा कमाने में मदद मिलेगी। इस पोस्ट में, हम डिजिटल मार्केटिंग कोर्स हिंदी के कई लाभों की रूपरेखा तैयार करेंगे। हम विभिन्न प्रकार के हिंदी में Digital Marketing Courses की भी चर्चा करेंगे और कुछ प्रमुख स्किल को सूचीबद्ध करेंगे जो आप सीखेंगे। इसलिए यदि आप डिजिटल मार्केटिंग के बारे में अधिक जानने में इंटरेस्ट हैं, तो पढ़ते रहिये ! आइये अब जानते है आखिर डिजिटल मार्केटिंग होता क्या है।
Table of Contents
ToggleWhat is Digital Marketing Courses in Hindi?
आज का युग डिजिटल युग है। ऐसे में अगर आप डिजिटल मार्केटिंग क्या है इसके बारे में नहीं जानते तो आप दूसरे लोगों से काफी पीछे हैं। क्योंकि लोग बदलती दुनिया के साथ चलना पसंद करते हैं। डिजिटल मार्केटिंग, दो शब्दों से मिलकर बना है। डिजिटल का अर्थ है इंटरनेट और मार्केटिंग का अर्थ विज्ञापन से होता है।अपने प्रोडक्ट या सर्विसेज को विज्ञापनों के द्वारा डिजिटल के माध्यम से प्रोमोट करना डिजिटल मार्केटिंग कहलाता है। यहां पर डिजिटल माध्यम से तात्पर्य है, internet, Phone, social media, computer आदि। मेरे कहने का मतलब यह है की यह एक ऐसा जरिया है जिसमे कंपनी अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग डिजिटल मीडिया के द्वारा करती है ,जो की ट्रेडिशनल मार्केटिंग से काफी फायदेमंद है।
डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट के उपयोग के माध्यम से कस्टमर्स तक पहुंचने और उन्हें जोड़ने का एक तरीका है। डिजिटल मार्केटिंग, सर्च इंजन, वेबसाइट, सोशल मीडिया, ईमेल और मोबाइल ऐप जैसे डिजिटल तरीकों से दिया जाने वाला विज्ञापन है। यह किसी कंपनी के प्रोडक्ट्स को प्रमोट और डिस्टीब्यूट करने का एक तरीका है। डिजिटल मार्केटिंग एक शक्तिशाली उपकरण है जो सभी प्रकार के बिज़नेस को अपने ग्राहकों को बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंचने में मदद कर सकता है।
Why is it important to learn Digital Marketing Courses in Hindi ?
हम जब भी कोई प्रोडक्ट खरीदते है या खरीदने की सोचते है सबसे पहले हम इंटरनेट पर उस प्रोडक्ट की enquiry करते है या उस प्रोडक्ट को सर्च करते है। रिसर्च में पाया गया है की कस्टमर्स अपने प्रोडक्ट को खरीदने से पहले इंटरनेट पर बहुत अधिक निर्भर करते हैं। उदाहरण के लिए गूगल ने पाया कि 48% कस्टमर्स सर्च इंजन पर अपनी पूछताछ करते हैं, 33% कस्टमर्स ब्रांड वेबसाइटों की तलाश करते हैं और 26% कस्टमर्स मोबाइल ऐप के भीतर खोज करते हैं।
आज इंटरनेट पूरा बाजार बन चूका है। आज भारत के लगभग कई स्थानों पर इंटरनेट पहुंच चुकी है। बढ़ती हुई डिजिटल और इंटरनेट के कारण अब समझ में आ गया है की इनके साथ करियर बनाना काफी महत्वपूर्ण हो गया है। ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करना ज़रूरी है। जैसे-जैसे इंटरनेट अधिक से अधिक एक्सपैंड होता जा रहा है, दुनिया भर में लोगों के साथ संपर्क करने में काफी आसान होता जा रहा है।
हिंदी दुनिया में सबसे मूल रूप से बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है, इसलिए डिजिटल मार्केटिंग कोर्स हिंदी में करके, आप अपने मार्केटिंग बिज़नेस के साथ बड़े कस्टमर्स तक आसानी से पहुंच पाने में सफल हो सकते हैं । इसके अतिरिक्त, जैसे-जैसे भारत की इकोनॉमि ग्रोथ का विकास जारी रहेगा, बिजनेसमैन के लिए अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज को कस्टमर्स के लिए वितरण करने के अधिक से अधिक अवसर होंगे। यदि आप अपने बिज़नेस में सफल होना चाहते हैं, तो डिजिटल मार्केटिंग कोर्स हिंदी में करना आपके लिए एक आवश्यक कदम होगा । डिजिटल मार्केटिंग, ट्रेडिशनल मार्केटिंग की तुलना में बिज़नेस के लिए बहुत अधिक प्रभावी साबित हुई है क्योंकि यह सस्ती है और एडवरटाइजिंग के अन्य रूपों की तुलना में अधिक लोगों तक पहुंचने में सक्षम भी है।
Scope of Digital Marketing Courses in Hindi
सबसे पहले मैं आपको एक फैक्ट बताता हूँ की 2025 तक डिजिटल मार्केटिंग का बिज़नेस 50,000 करोड़ के पार कर लेगा। इस फैक्ट को पढ़ कर आप समझ गए होंगे की डिजिटल मार्केटिंग का फ्यूचर क्या होगा ? यही एक बेस्ट टाइम और ऑप्शन है अपने करियर को आगे ले जाने की। यही एक टाइम है डिजिटल मार्केटिंग सिख कर अपने बिज़नेस को ग्रो करने की, पैसे कमाने की। डिजिटल मार्केटिंग का फील्ड बहुत ही बड़ा है और इसे कई अलग-अलग बिज़नेस मैन अपने बिज़नेस को बढाने के लिए, स्टूडेंट पैसे कमाने के लिए इसे यूज़ करते हैं।
स्टूडेंट्स के लिए-
डिजिटल मार्केटिंग स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छा हैं, वह चाहे तो इसमें वो अपना करियर बना सकता हैं या चाहे तो पार्ट टाइम काम करके अच्छा पैसा कमा सकता है। वे डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करके किसी एक niche को लेकर अपने लिए पैसे कमाने का नए जरिये के लिए डिजिटल मार्केटिंग का उपयोग कर सकते हैं।
बिज़नेस के लिए–
डिजिटल मार्केटिंग बिज़नेस के लिए अपने प्रोडक्ट या सर्विसेज को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है।
Benefits of doing Digital Marketing Courses in Hindi
डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स हिंदी में सिखने का सबसे बड़ा फ़ायदा यह होता है की हम अपने प्रोडक्ट या सर्विसेज को उन लोगो को टारगेट करते है जिनकी मूल भाषा हिंदी है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा की हिंदी दुनिया में दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, इसलिए यह उन लोगों के लिए डिजिटल मार्केटिंग सीखना महत्वपूर्ण है जो इस भाषा को बोलने में सक्षम है और अपने बिज़नेस को बढ़ाना चाहते हैं।
आइये अब जानते हैं बेस्ट हिंदी Digital Marketing Courses के बारे में।
इंडिया में कई अलग-अलग डिजिटल मार्केटिंग कोर्स हिंदी में उपलब्ध हैं, ऐसे कई इंस्टिट्यूट ,यूट्यूब चैनल और वेबसाइट प्लेटफॉर्म है जो हिंदी में डिजिटल मार्केटिंग सिखाते हैं लेकिन उनमें से सभी सिखने लायक नहीं बनाए गए हैं। आपको यह रिसर्च करना पड़ेगा कि आपको एक ऐसा कोर्स मिले जिसमें डिजिटल मार्केटिंग के सभी महत्वपूर्ण कंटेंट को शामिल किया गया हो। एक अच्छा डिजिटल मार्केटिंग कोर्स SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ईमेल मार्केटिंग और कंटेंट मार्केटिंग जैसे विषयों को कवर करेगा। एक ऐसे कोर्स का चयन करें जिसमें Theory और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हों। सबसे अच्छी चीजों में से एक जो आप कर सकते हैं वह है एक ऐसे कोर्स का रिसर्च करना जो आपकी मूल भाषा हिंदी में हो। इस तरह आप कंटेंट को अच्छी तरह समझ सकेंगे और कोर्स का अधिकतम लाभ उठा सकेंगे। इसके अतिरिक्त, एक ऐसा कोर्स को खोजने का प्रयास करें जिसे अनुभवी मेंटर द्वारा पढ़ाया जाता हो।
इस पोस्ट में हम वेबसाइटऔर यूट्यूब चैनल के बारे में बात करेंगे क्योकि वेबसाइट और यूट्यूब चैनल से घर बैठ के सीखना आसान होता है। कोर्स को करने से पहले, अलग-अलग प्लेटफॉर्म और चैनल पर जाकर रिसर्च करने के लिए कुछ समय निकालें और अपने स्तर के और सीखने लायक के अनुसार एक का चुनाव करें। ऐसा करने से आप कोर्स का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं । एक बार जब आपको सही डिजिटल मार्केटिंग कोर्स मिल जाए, तो बस शुरू करना बाकी है।
Best 4 Digital Marketing Courses in Hindi
यहाँ पर हम बेस्ट डिजिटल मार्केटिंग प्लेटफॉर्म और यूट्यूब चैनल की बात करेंगे जो हिंदी में डिजिटल मार्केटिंग सिखातें है। यहाँ पर आपको कोर्स को चयन करने में काफी मदद मिलेगी। अंत में आपको एक एंड्रॉइड ऍप के बारे में बताया जायेगा जो आपको डिजिटल मार्केटिंग सिखने में मदद करेगा ।
-
Digital Azadi School –
डिजिटल आज़ादी स्कूल के नाम से यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके द्वारा डिजिटल मार्केटिंग उम्दा तरीके से सिखाया जाता है। यह डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स हिंदी में सिखने का one of the best कोर्स है।अगर हम डिजिटल मार्केटिंग की बात करें, तो यहाँ पर आप Beginner से लेकर Advanced Digital Marketing Course Online कर सकते है डिजिटल आज़ादी स्कूल के रचयिता हमारे गुरु संदीप भंसाली सर हैं। जो हमें डिजिटल मार्केटिंग के साथ साथ जीवन में पॉज़िटिव रहने की सीख भी देते हैं। मैं डिजिटल आज़ादी का स्टूडेंट्स हूं और मैं यहां से डिजिटल मार्केटिंग हिंदी में बहुत ही शानदार तरीके से सीख रहा हूं। हिंदी भाषी लोगों को टारगेट करके इस कोर्स को डिज़ाइन किया गया है। मैं इस कोर्स को highly recommend करता हूँ।
डिजिटल आज़ादी स्कूल के इस कोर्स मे बहुत ही कॉम्प्लेक्स टॉपिक को सिंप्लिफाई करके समझाने का प्रयास किया गया है। यह कोर्स अपने हिंदी भाषा में उपलब्ध है। जिसकी वजह से यह कोर्स अन्य कोर्स की तुलना में अपनी अलग पहचान बनाती है। यह स्कूल सत्य, प्रेम, सेवा, शक्ति, भक्ती, युक्ति, तन, मन और धन इन नौ प्रिंसिपल पर चलती है। इन नौ प्रिंसिपल का यूज करके हम डिजिटल मार्केटिंग के किसी भी क्षेत्र में, जीवन के किसी भी स्थान पर चाहे वह बिजनेस के क्षेत्र हो, जॉब के क्षेत्र हो या फिर फ्रीलांसर के क्षेत्र हो हर जगह सफलता हासिल किया जा सकता हैं। इन सब क्वालिटी के कारण यह स्कूल अन्य दूसरे से भिन्न है। डिजिटल आज़ादी स्कूल का यह डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स वन ऑफ़ दी बेस्ट कोर्स है। इस प्लेटफॉर्म का यूट्यूब चैनल भी है जहाँ हमें बहुत कुछ सिखने को मिलता है।
-
Udemy Digital Marketing Courses in Hindi-
यह एक अमेरिकन कंपनी है, जो बहुत से ऑनलाइन कोर्स कराती है यह एक ऑनलाइन एजुकेशन वेबसाइट है। अगर डिजिटल मार्केटिंग की बात करें तो इसमें बिगिनर से लेकर एडवांस तक पूरा ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग कोर्स उपलब्ध है। इसमें फ्री और paid दोनों प्रकार के ऑनलाइन कोर्स कर सकते है। इस वेबसाइट की सबसे अच्छी बात है की अगर आप इंग्लिश में अच्छे नहीं है तो इस कोर्स को आप हिंदी में भी कर सकते है।
अगर आप इस वेबसाइट से डिजिटल मार्केटिंग करना चाहते है तो आप इसकी रेटिंग और रिव्यु चेक कर लें । उसके बाद आप इसमें रजिस्टर कर सकते हैं।
-
WsCube Tech-
उमर तश्कर सर ने एक यूट्यूब चैनल 2015 में बनाया था। यह यूट्यूब चैनल होने के साथ साथ ऑनलाइन डिजिटल मार्केटिंग कोर्स हिंदी में सिखने का अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहाँ आपको डिजिटल मार्केटिंग से सम्बंधित सारे टुटोरिअल और एडवांस ट्रेनिंग फ्री में सिखने को मिल जाता है। इसमें फ्री और पेड दोनों प्रकार के कोर्स मिल जातें है। इनका यह कोर्स यूट्यूब पर बिलकुल मुक्त है। इन्होने अपने डिजिटल मार्केटिंग करिकुलम के सारे महत्वपूर्ण बिन्दुओ को विस्तार से समझया है। इसका पेड वर्शन लेने की जरूरत नहीं होती। WordPress, Java, Python, Google Analytics, SEO से लेकर Web Development तक सबकुछ मुफ्त में Step by Step पढ़ाया जाता है |
-
Learn free Digital Marketing Courses from Google
यहाँ से आप आसानी से आप बिलकुल फ्री में Digital Marketing का कोर्स कर सकते हैं! इसके अलावा यहाँ पर और भी बहुत से ऑनलाइन मार्केटिंग से सम्बंधित Courses आपको मिल जायेंगे!
गूगल का Digital Unlocked Course क्या हैं?
यह एक ऐसी जगह है जहां पर आप अपने हुनर (Skill) को बढ़ा सकते हैं! Google ने इसे MEIT के सहयोग से एक प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया है! इसका मुख्य उद्येश्य भारत में Digital Awareness को बढ़ावा देना, छोटे व्यापार को Online आने की शिक्षा देना और इसके साथ-साथ Startup को भी प्रोत्साहित (Guide) करना है! इसकी शुरुआत वर्ष 2017 में ही कर दी गयी थी, जब Google के CEO सुन्दर पिचाई (Sundar Pichai) भारत आये थे! यह भारत में छोटे व्यापार और उद्यमी को बढ़ावा देने के लिए एक Training Programme है! फ़िलहाल यहाँ पर लगभग 20 Courses उपलब्ध हैं | आप चाहे तो इनमे से किसी को भी बिना किसी शुल्क के सीख सकते हैं! आपको प्रत्येक कोर्स के सभी चैप्टर में Video Tutorial के द्वारा समझाया जाता है! हर चैप्टर के ख़त्म होने से पहले आपके ज्ञान (Knowledge) की जांच करने के लिए Quiz दिया जाता है और अंत में, सभी Chapter के ख़त्म हो जाने के बाद आपकी परीक्षा (Examination) ली जाती है! जिसमे 40 सवाल (Questions) होते हैं! परीक्षा में उतीर्ण (Qualify) करने के पश्चात् ही आपको एक Certificate दी जाती है! और इस सर्टिफिकेट को अपने Resume में लगा सकते हैं! जिससे आपका Resume और भी बेहतर हो जाता है!
आप यहाँ से वो हुनर सीख सकेंगे जो आज के दौर में काफी प्रचलित और महत्वपूर्ण हैं! और इन सभी हुनर का महत्व आने वाले वर्षों में और भी ज्यादा बढ़ने वाले हैं! कुछ प्रचलित Skills जो आप जो आप यहाँ से सीख सकते हैं, जैसे की,
Email Marketing
Web Optimization
Search Engine Optimization
E-commerce and Search Engine Marketing
Business Strategy etc.
जरा सोचिये, अगर आप इनमे से किसी भी 5 Skills को सीख लेते हैं तो क्या होगा..?
इसका सिर्फ एक ही पर जबरदस्त जवाब है, आप बड़ी आसानी से Online Marketing कर पायेंगे
Conclusion:
इस blog में हमने Digital Marketing Courses इन हिंदी में पूरी जानकारी दी है। अगर आपको डिजिटल मार्केटिंग हिंदी में सीखनी है तो आप इस ब्लॉग को फॉलो करें। अगर आप प्रोफेशनल डिजिटल मार्केटर बनना चाहते है, तो आपको एडवांस नॉलेज होनी चाहिए। इस आर्टिकल में हमने यह भी बताया है की कैसे आप एक अच्छी Digital Marketing Courses हिंदी में चुन सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग एक बहुत ही अच्छी फील्ड है। जिसको सिखने के बाद आप अपने बिजनेस को बढ़ा सकते हैं और जिससे आपको काफी लाभ होगा। यह पार्ट टाइम ऑनलाइन earning का बहुत ही अच्छा प्लेटफॉर्म है जिससे अनेकों लोगों ने इसका उपयोग करके अपना करियर बनाया है और आप भी बना सकते हैं। अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो कमेंट में जरूर बताएं और अपने दोस्तों को भी शेयर जरूर करें।
यदि आप डिजिटल मार्केटिंग से पैसे बनाना चाहते है तो इस ब्लॉग को फॉलो करें। हमें उम्मीद है कि आपको यह ब्लॉग अच्छी लगी होगी! यदि आपने इस ब्लॉग को पसंद किया है, तो डिजिटल मार्केटिंग से संबंधित विभिन्न विषयों पर हमारे अन्य ब्लॉग को देखना न भूलें।
