WHY MARKETING AUTOMATION IS IMPORTANT FOR OUR BUSINESS GROWTH IN HINDI –  (हिंदी में जाने की आपके Business Growth के लिए  MARKETING AUTOMATION  क्यों जरुरी है?)

स्वागत है आप सब का इस Blog में, सबसे पहले हमलोग ये जानने की कोशिश करेंगे की Marketing Automation  क्या होती है?  आपने उन तकनीकी के बारे में सुना है जो आजकल मनुष्यों का काम भी करने लगे हैं? शायद जरूर सुना होगा। तकनीकी प्रगति के कारण आजकल ऐसी कई मशीनें आ गए हैं जिन्होंने इंसानों के कुछ कार्यों को पूरी तरह से Replace कर दिया है। इस Replacement से लोगों की नौकरियों पर बुरा असर पड़ा है। जो कार्य पहले दो या तीन व्यक्ति मिलकर करते थे अब उसी कार्य को मशीन या रोबोट की मदद से बड़ी ही आसानी से किया जा रहा है।

लेकिन अब डिजिटल युग आ गया है, जहां रोबॉट्स नहीं बल्कि Online Softwares कार्यों को आसानी से अंजाम देते हैं। ये Online Softwares आपके कार्यों को Automate कर देते हैं जिससे आपकी भागीदारी उस कार्य में काफी कम हो जाती है और आप अपने अन्य कार्यों पर Focus करते हैं। इसलिए इन Softwares को मार्केटिंग के लिए काफी इस्तेमाल किया जाता है, जिसमे ये हर तरह से Marketing Automation, Sales Automation, Email Automation इत्यादि में अपना योगदान देते हैं।

आज हम इस Blog में Marketing Automation से जुड़े हर एक तथ्य के बारे में जानने का प्रयास करेंगे और समझेंगे कि Marketing क्या है, डिजिटल मार्केटिंग क्या है, Automation क्या है, Marketing ऑटोमेशन क्या है, Marketing Automation Strategies, Marketing Automation Platforms और अन्य कई चीज़ें जो आपके बिज़नेस ग्रोथ के लिए अति आवश्यक है।

तो चलिए बिना देरी किए इस ब्लॉग post को शुरू करते हैं।

What is Marketing in Hindi? – मार्केटिंग क्या है ?

Marketing Automation

Marketing का सीधा मतलब है अपने products या services को market में लोगों तक पहुँचाना, सारी कम्पनियाँ अपनी sales को बढ़ाने के लिए मार्केटिंग करती हैं। किसी product की मार्केटिंग किये बिना हम ये चाहें कि हमारा product ज़्यादा sell हो तो यह सम्भव नहीं  है, उस product के बारे में लोगों को बताना ज़रूरी है तभी लोग उस product के बारे में जान पाएँगे। जो भी कम्पनी customer की ज़रूरतों के हिसाब से product को बनाती है और उसे sell करती है वह बाकी कम्पनियों की तुलना में ज़्यादा profit कमाती है और grow भी करती है। इस प्रकार Marketing का मतलब सबसे पहले ग्राहकों की ज़रूरतों को समझना कि उन्हें क्या चाहिए? किस Price (मूल्य) पर चाहिए? उसके हिसाब से product को sell किया जाता है।

4 P’s of मार्केटिंग

इस Marketing process में 4 element होते हैं जिन्हें हम 4 P’s भी कहते हैं। ये Marketing के pillars हैं, इनकी help से हम Marketing को easily समझ सकते हैं, जो निम्नलिखित हैं –

  1. Product: आज ऐसा नहीं है कि कम्पनी जो मन चाहे वह product बनाकर उसे sell कर सकती है। आज के time में एक कम्पनी जो भी product बनाती है उस product को बनाने से पहले वह एक survey या market research  करती है कि एक product में customer क्या चीज़े ढूंढ रहा है? उसको उस product में क्या-क्या चीजें चाहिए। इस तरह हर कम्पनी survey करती है और customer की need को identify करती है और उसी के हिसाब से वह अपने product को बनाती है।
  2. Price: जब product ready हो जाता है तो उसके बाद ये decide किया जाता है कि उस product की क्या Price होगी? Price सही भी होनी चाहिए क्योंकि इस price का product की selling पर असर पड़ता है। कोशिश करनी चाहिए कि कम से कम price में Best Quality के product दे सकें जिससे कि Brand का नाम भी होगा और लोग automatic product को recommend करेंगे। अगर product अच्छा है और उसकी market research की गई है तो उसका price बढ़ाया जा सकता है यानी किसी भी product की price को market research करके ही decide किया जाता है, और इसे decide करने की अलग-अलग strategy भी होती हैं। कभी-कभी उस product पर कुछ offers या discount वगैरह भी दिए जाते हैं जिससे कि customer लालच में आकर उसे purchase करता है।
  3. Place: किसी भी product को तैयार करने के बाद उसे customer तक कैसे पहुँचाना है ये decide किया जाता है। इसके लिए एक स्थान निर्धारित किया जाता है ताकि सही समय पर सही जगह पहुँचाया जा सके। अलग-अलग distribution channel के through product deliver किया जाता है। इसमें whole seller और retailer आते हैं
  4. Promotion: किसी भी product की Marketing करने के लिए उसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक products की जानकारी देने के लिए products को promote करना होगा, क्योंकि product खरीदने से पहले लोगों को उसके बारे में जानना ज़रूरी है। इसमें बहुत सारी चीज़ें आती है कि customer को किस तरह से product के बारे में बताया और उस तक पहुँचाया जा सके। Advertisement के through लोगों को information दी जाती है। किसी भी advertisement के तरीके में कोशिश ये होनी चाहिए कि कम पैसे में अपने products को ज़्यादा से ज़्यादा audience को दिखा पाएँ। after sale service या warranties से product की selling बढ़ती है। आजकल तो products और services को लोगों तक पहुँचाने के लिए social media और whatsapp के द्वारा लोगों को जानकारी दे सकते हैं।

What is Digital Marketing in हिंदी ?

आज का युग डिजिटल युग है। ऐसे में अगर आप डिजिटल मार्केटिंग क्या है इसके बारे में नहीं जानते तो आप दूसरे लोगों से काफी पीछे हैं क्योंकि लोग बदलती दुनिया के साथ चलना पसंद करते हैं। डिजिटल मार्केटिंग, दो शब्दों से मिलकर बना है। डिजिटल का अर्थ है इंटरनेट और मार्केटिंग का अर्थ विज्ञापन से होता है।अपने प्रोडक्ट या सर्विसेज को  विज्ञापनों के द्वारा डिजिटल के माध्यम से प्रोमोट करना डिजिटल मार्केटिंग कहलाता है। यहां पर डिजिटल माध्यम से तात्पर्य है, internet, Phone, social media, computer आदि। मेरे कहने का मतलब यह है की यह एक ऐसा जरिया है जिसमे कंपनी अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग डिजिटल मीडिया के द्वारा करती है जो की ट्रेडिशनल मार्केटिंग से काफी फायदेमंद है।

डिजिटल मार्केटिंग इंटरनेट के उपयोग के माध्यम से कस्टमर्स तक  पहुंचने और उन्हें जोड़ने का एक नायाब तरीका है। डिजिटल मार्केटिंग, सर्च इंजन, वेबसाइट, सोशल मीडिया, ईमेल और मोबाइल ऐप जैसे डिजिटल तरीकों से दिया जाने वाला विज्ञापन है। यह किसी कंपनी के प्रोडक्ट्स को प्रमोट और डिस्टीब्यूट करने का एक तरीका है। डिजिटल मार्केटिंग एक शक्तिशाली उपकरण है जो सभी प्रकार के बिज़नेस को अपने ग्राहकों को  बढ़ाने और नए ग्राहकों तक जल्दी पहुंचने में मदद कर सकता है।

What Is Marketing Automation? (Marketing Automation Kya Hai?)

बिज़नेस की मार्केटिंग करते समय लीड को कस्टमर में कन्वर्ट करना बहुत ही मुश्किल का काम होता है इसके लिए आपको बहुत अधिक डाटा को कलेक्ट करना होता है और फिर उसे एनालाइज करके फैसला लेना होता है जो की आपके काम को काफी हद तक बढ़ा देता है। मार्केटिंग ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर आपके काम को खुद से ही करते हैं बस उमसें आपको मार्केटिंग प्रोसेस को ऑटोमेट करते समय चीज़ों को सेट करना होता है।

Marketing Automation एक ऐसा प्रोसेस होता है जिसके द्वारा विभिन्न Softwares, ऍप्लिकेशन्स और  Technology का इस्तेमाल करके आप अपने सभी Repetitive कार्यों को Automate कर सकते हो। किसी भी बिज़नेस में सामान्यतः ईमेल भेजना, Ad Campaign चलाना, सोशल  मीडिया पर कोई Regular पोस्ट करना, इत्यादि Repetitive कार्य शामिल होते हैं। 

अगर आप स्वयं को इन कार्यों में शामिल करते हो तो आप अन्य कई ज़रूरी कार्यों (जैसे Team Meeting, Planning, Strategizing, etc.) के लिए समय नहीं दे पाते। इससे आपके Business पर तो असर पड़ता ही है साथ ही आप अपने Customers को एक Personalized Experience नहीं दे पाते।

इसलिए यह समझना ज़रूरी है कि आपको अपने कौन – कौन से कार्यों को Automate करने की ज़रूरत है, जिससे आप अपने Full Potential के साथ अपना काम कर सकें और अपनी बिज़नेस की Growth के लिए नयी रणनीतियाँ बना सकें।

इन्ही सब बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए हमने आपके लिए मार्केटिंग ऑटोमेशन को हिन्दी (Marketing Automation In Hindi) में समझाने की पूरी कोशिश की है।

इसे पढ़ने के बाद आपको मार्केटिंग ऑटोमेशन के बारे में थोड़ा आइडिया लगा होगा और समझ आया होगा की Marketing Automation क्या है और मार्केटिंग ऑटोमेशन से क्या तात्पर्य है।  अब हम बात करते हैं इसके Benefits की और क्यों ये आपके बिज़नेस के लिए इतना ज़रूरी है।

11 Benefits of Marketing Automation (Marketing Automation Ke 11 Benefits)

जब आपका बिज़नेस Grow करने लगता है तो अपने नए और पुराने Customers को संभालना आपके लिए थोड़ा Time Consuming & Costly Process हो जाता है। वहाँ आपको ज़रूरत होती है एक ऐसे अस्त्र की जो आपको कम समय में ज्यादा लोगों की मदद करने की आज़ादी दे सके और आपके Customers की Demand पूरी कर सके।यह सब Marketing Automation से ही संभव हो सकता है। अगर आपने इसे अभी तक अपने बिज़नेस में Implement नहीं किया है तो आज ही और अभी कीजिये, क्योंकि इसके एक नहीं अनेक फायदे हैं। कुछ फ़ायदों के बारे में हमने यहाँ चर्चा की है

  1. Personalized Workflow: कई बार ऐसा होता है की कस्टमर आपके मार्केटिंग फनल में ऐसे डाटा पॉइंट का इस्तेमाल करता हैं जो की उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इन सभी चीज़ों को खुद से ट्रैक करना आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है लेकिन मार्केटिंग ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर के लिए यह काम करना काफी आसान होता है। आप मार्केटिंग ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके यह पता लगा सकते हैं की किस लीड को क्या पसंद है और उसके हिसाब से आप उनके समस्याओं को हल कर सकते हैं।
  2. Increase Customers Conversion Rate: Conversion Rate का मतलब होता है आप विभिन्न Process की मदद से कितने लोगों (Leads) को अपने Customers में कन्वर्ट कर पा रहे हैं। Conversion Rate तभी बढ़ता है जब आप अपने Leads को लगातार Value देते रहते हैं और उनसे Interact करते रहते हैं। हालांकि, हमेशा ही अपने Leads से Interact करना संभव नहीं है क्योंकि आपको सिर्फ एक व्यक्ति से बात नहीं करनी होती है, बल्कि हज़ारो लोगों से Interact करना होता है और उसके लिए फिर है Marketing Automation Strategy काम आती है। Marketing Automation Technique की मदद से आप अपने Leads को Manage करते हैं। इसके तहत आप पहले उन्हे Track करते हो, उनसे Interact करके उन्हें Retarget करते हो, और अंत में उन्हें अपना कस्टमर बना लेते हो। इससे आपका Customer Conversion Rate बढ़ता है और आपके बिज़नेस में वृद्धि होती है।
  3. Streamlined Processes: यह जरुरी है की आपके कस्टमर का डाटा एक जगह पर मौजूद हो इससे आपको मार्केटिंग फैसले लेना काफी आसान हो जाता है और आप अपने सभी कस्टमर के डिटेल का इस्तेमाल करके उनके प्रॉब्लम को हल कर सकते हो। मार्केटिंग ऑटोमेशन का इस्तेमाल करके आप अपने मार्केटिंग के सभी डाटा को एक ही डाटा स्टोरेज में बिना किसी दिक्कत के सेव कर सकते हैं ।
  4. Integrated data and analytics: आपके लीड किस समय किस प्रकार के इनफार्मेशन का इस्तेमाल कर रहे हैं यह जानना आपके लिए काफी जरुरी है क्यूंकि इसका इस्तेमाल करके आप अपने मार्केटिंग स्ट्रेटेजी को सुधार सकते हो। आपके कस्टमर सोशल मीडिया, वेबसाइट, और ईमेल पर किस तरह का कंटेंट देखना ज्यादा पसंद करते हैं इन सभी को हाथों से ट्रैक करना काफी मुश्किल होता है जिससे आपको डाटा को एकत्रित करने में काफी मुश्किल हो सकता है। 
  5. Save Money, Time & Increase Work Efficiency: क्या आप अपने बिज़नेस का Overall Revenue बढ़ाना चाहते हैं या अपने बिज़नेस का Overall Expenditure कम करना चाहते हैं? अगर हाँ तो आप विभिन्न Marketing Automation Platforms का इस्तेमाल करके ये सब काम कर सकते हो। जहां आपको 4 विभिन्न कार्यों को करने के लिए 4 अलग-अलग Employees की ज़रूरत पड़ती है, वहीं Automation Technique की मदद से आप उन्हीं 4 कार्यों को विभिन्न Automation Softwares की मदद से Automate कर सकते हो। आपको सिर्फ शुरुआत में Automation System को Setup करना होता है और उसके बाद अपने आप ही सारे कार्य होते चले जाते हैं। ऐसा करने से आपकी Business Cost तो कम होती ही है, साथ ही आपकी Work Efficiency भी बढ़ जाती है। उदाहरण के लिए – आप जहाँ हर रोज अपने विभिन्न सोश्ल मीडिया plateforms  पर कुछ पोस्ट किया करते थे, अब Marketing Automation Software के माध्यम से उन्हें आप Automate कर सकते हैं और समय और तारीख Select कर लेते हैं जिससे वह खुद ही उस समय और तारीख के हिसाब से पोस्ट कर दिया जाता है और आपकी टीम अन्य ज़रूरी कार्यों को प्लान कर सकती है। बीते कई दशकों में जो Technology में Advancement आई है उसने लगभग सभी कार्यों को काफी आसान बना दिया है। जिन कार्यों को करने में पहले कई दिन लगते थे अब बस वे कुछ ही घंटे में निपटा दिए जाते हैं लेकिन, ऑटोमेशन तकनीक की मदद से उन कुछ घंटे के कार्यों को अब केवल कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा रहा है। इससे आपका कीमती समय तो बचता ही है साथ ही आपको अपने Business Growth की Planning करने में, नयी Strategies बनाने में और उन्हें Implement करने में अधिक समय मिल जाता है।
  6. Help In Lead Nurturing: Lead Nurturing से तात्पर्य होता है अपने Leads के साथ लगातार Interact करते रहना और उन्हें Value देते रहना। Lead Nurturing का Ultimate Goal होता है Leads को कन्वर्ट करना और अपना कस्टमर बनाना। Lead Nurturing Process के तहत आप अपनी Leads को विभिन्न ईमेल भेजते हैं जिनमे आप अपने प्रॉडक्ट या सर्विस के फ़ायदों के बारे में बताते हैं, डिस्काउंट के बारे में बताते हैं, और किसी नए प्रॉडक्ट या सर्विस के लॉंच के बारे में बताते हैं । Email Marketing Automation Software आपको Email Automation की सुविधा देता है। इसके तहत आप अपने Prospects के लिए Email Campaigns चला सकते हैं, Autoresponders का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने Emails को Segment कर सकते हैं ।  बिना Lead Nurturing के आपके लिए Leads To Client Conversion करना काफी मुश्किल हो सकता है। 
  7. Help Retain Existing Customers: Marketing Automation की सहायता से आप अपने Customers के डाटा, डिटेल्स, इत्यादि को आसानी से Access कर पाते हैं और उनकी परेशानी को अच्छे से जान पाते हैं । Marketing Automation से सभी Repetitive कार्य जैसे CRM, Lead Management, Email Marketing बेहद आसान हो जाते हैं। Marketing Automation Tools की मदद से आपके लिए Customers के डाटा को Manage करना आसान होता है। इसकी वजह से आप उन्हें बेहतर तरीके से Retarget कर पाते हैं और Quality Service दे पाते हैं । Quality Service देने से आपके Customers का आपकी कंपनी पर विश्वास बढ़ता है और इस तरह से वे आपके साथ जुड़े रहते हैं।
  8. Help Improve Your Marketing Strategy: Marketing Automation Tools की मदद से आप अपने विभिन्न Marketing Campaigns की Effectiveness की जांच कर पाते हैं। साथ ही, अगर कहीं किसी भी स्टेज पर आपकी कोई मार्केटिंग या सेल्स स्ट्रेटजी काम नहीं करती है तो आपकी Marketing Team उसका जल्द से जल्द समाधान निकाल लेती है। इससे आपकी Customer Engagement पर कोई गलत असर नहीं पड़ता, बल्कि आपकी स्ट्रेटजी के Loopholes खत्म हो जाते हैं और आप ज्यादा सेल्स कर पाते हैं। 
  9. Eliminate Human Error Risk: ऐसा देखा गया है कि ज़्यादातर Cases में Repetitive Tasks को पूरा करने के लिए Automation Technique का इस्तेमाल किया जाता है। हम इन्सानों की ये फितरत होती है कि कभी-कभी कुछ Repetitive Tasks को करते वक्त हमारा ध्यान भटक जाता है, उस काम से Concentration हट जाती है, जिसकी वजह से गलतियों (Errors) की संभावना बनी रहती है। इसलिए हमारे Day-To-Day बिज़नेस में जहां Repetitive Tasks की संभावना ज्यादा रहती है वहां Marketing Automation Softwares काफी सहायता करते हैं। इन सभी कार्यों को Automate करने से पूरे Workflow में Smoothness आ जाती है और सभी कार्य बिना रुकावट या देरी के होते चले जाते हैं और आपको उन कार्यों को Handle करने के लिए किसी अन्य टीम मेम्बर की भी ज़रूरत नहीं पड़ती।  
  10. Help Make Your Customer Journey Personalized: Personalization से तात्पर्य होता है Leads To Customer Conversion Process को Streamline कर देना या इतना आसान बना देना जिससे कभी भी, कहीं भी, और कुछ भी दुविधा आए, उसका तुरंत ही समाधान हो जाए और आपके कस्टमर को एक बेहतर Experience मिल सके। उदाहरण कि लिए – कई बार हो सकता है कि आपके Leads को विभिन्न Process को करने के लिए अलग-अलग प्लात्फ़ोर्म्स का इस्तेमाल करना हो और उन्हे वहाँ कुछ ज्यादा समय लग रहा हो। इस वजह से कई बार कुछ Leads परेशान होकर उस काम को टाल देते हैं और इस तरह से आपको एक नए कस्टमर से हाथ धोना पड़ सकता है।  मार्केटिंग ऑटोमेशन के इस्तेमाल से आप उन सभी कार्यों को एक ही जगह और एक ही क्लिक में Automate कर सकते हैं और अपने Customers को एक Personalized Facility प्रदान कर सकते हैं।  इसके तहत आप पहले अपने Leads की डिटेल्स को इकट्ठा करते हो और Concerned Sales Team को सारी डिटेल्स भेजते हो। इससे उनकी Journey को एक Personalized Touch मिलता है और बदले में आपको एक नया कस्टमर मिल जाता है। इससे आपको अपने One-Time कस्टमर को अपने Fan में तब्दील करने में देर नहीं लगती और वह हमेशा आपसे ही जुड़ा रहता है। 
  11. Marketing Automation Uses: Marketing Automation Technique का उपयोग उन सभी Processes, Steps, Path इत्यादि को Automate करने के लिए किया जाता है जो एक Visitor को Customer बनाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। ऑटोमेशन के अंतर्गत कई गतिविधियां शामिल होती हैं, जैसे Social Media Automation, Data Management, Lead Management, Email Marketing Automation, Etc.

5 Best Uses of Marketing Automations

इसके साथ ही मार्केटिंग ऑटोमेशन के अनेक Uses हैं, जिनमे से कुछ मुख्य नीचे बताए गए हैं।

  1. In Onboarding Emails: Onboarding Email वो ईमेल होता है जिसे किसी Client को तब भेजा जाता है जब वह आपका कोई प्रोडक्ट या सर्विस खरीदता है। इसे भेजने से आप Client Nurturing Process को शुरू कर सकते हैं और Client के साथ अपनी एक नई Journey की शुरुआत कर सकते हैं। इस नयी Journey में आप अपने Existing Customer को अन्य प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दे सकते हैं, किसी ऑफर के बारे में बता सकते हैं और कोई Giveaway प्लान कर सकते हैं। इन सब चीजों से आपका कस्टमर आपके साथ लंबे समय तक बना रहता है।
  1. In Automating Social Media: Marketing Automation की मदद से आप अपने Brand Message को विभिन्न सोशल मीडिया handle पर Automate कर सकते हैं और अपनी एक Brand Value बना सकते हैं। Automation का इस्तेमाल करके आप अपने Brand Message को किसी Particular Time Frame में विभिन्न Social Media Platforms पर पोस्ट कर सकते हो। इससे आपका User Engagement भी बढ़ता है और आपको अपने हजारों Followers के साथ Interact करने का मौका भी मिल जाता है। अपनी सोशल मीडिया को आप अलग-अलग तरीके से Automate कर सकते हैं और उनमे से सबसे अच्छा तरीका है – अपने सभी Platforms को Analyse करना और देखना कि कौन से Platform पर ज्यादा Engagement आ रही है। अगर Instagram पर ज्यादा Engagement है तो आपको अपने Lead To Conversion Process को इस तरह से Automate करना होगा कि आपकी Leads विभिन्न स्टेप्स से होते हुए आपके Payment Gateway तक पहुंचे और आपके प्रोडक्ट को खरीद लें।    
  1. Customer Data Management: Data Management System मार्केटिंग ऑटोमेशन का एक बहुत ही मत्वपूर्ण अंग होता है। Data Management System के अंतर्गत बहुत से चीज़े आती हैं जैसे – कस्टमर को ट्रैक करना, उसके Interaction को समझना, वो क्या-क्या स्टेप्स ले रहा है इत्यादि की जानकारी हासिल करना। इन सब चीजों से Customer को टार्गेट करना बहुत आसान हो जाता है और साथ ही Engagement भी बढ़ती है। इस Process के अंतर्गत आप अपने कस्टमर को ट्रैक करके Email Automation Software की सहायता से Email Segmentation, Autoresponders, Email Sequencing जैसे Process को बड़ी ही आसानी से अंजाम दे सकते हो जो Lead Nurturing में आपकी हेल्प करते हैं।
  1. Building Healthy Relations with Prospects & Customers:: यदि कोई व्यक्ति आपके सवालों के जवाब तुरंत और सटीकता से दे तो आप ज़रूर उस व्यक्ति पर भरोसा करेंगे। इसी तरह से जब भी आप अपने अलग-अलग कार्यों को Automate कर देते हो तो आपके Leads Or Prospects & Customers को सारे सवालों के जवाब एक साथ मिल जाते हैं जिससे उनका समय बचता है। इस तरीके से आप उनके साथ एक Healthy Relationship बनाने में कामयाब हो जाते हो और आपको एक Long-Term Client मिल जाता है। 
  1. Automatically Suggest Content To Users By Using AI: Marketing Automation Software विभिन्न Processes के साथ-साथ AI Technology का भी इस्तेमाल करते हैं, जिसकी मदद से वह Visitor के Behaviour Pattern & Content Consumption Pattern को Analyse करके उनके सामने उनकी पसंद का ही कंटेंट Suggest करते हैं। एक मार्केटर होने के नाते आपको यह Analyse करना होता है कि वह कौन सा सही समय है और वो कौन सा सही कंटेंट Type है जिसकी वजह से आपकी Conversion बढ़ रही है। इस डाटा के माध्यम से विभिन्न Marketing Automation Strategies अपना कर सही समय पर सही कंटेंट को अपने कस्टमर के सामने Trigger कर सकते हैं। AI के इस्तेमाल से Customer Personalization में मदद मिलती है और कस्टमर का Experience अच्छा हो जाता है जिससे वह आपके बिज़नेस से लंबे समय तक जुड़ा रहता है।

5 Marketing Automation Strategies (Marketing Automation की रणनीतियाँ)

  1. Create Smart Content To Drive Growth: Smart Content वह कंटेंट होता है जिसे आप अपने कस्टमर के बर्ताव, उनके इंटरेस्ट के हिसाब से बदल सके या यूं कहें स्मार्ट कंटेंट एक Dynamic Content होता है जिसे आप अपने User के इंटरेस्ट, एक्शन, बर्ताव, आदि के हिसाब से Customize कर सकते हैं। एक स्मार्ट कंटेंट आपके और User के बीच के Interaction को बढ़ाता है। एक Dynamic Content बनाने के लिए आपको Content Marketing को अच्छे से इस्तेमाल करना होता है और अपने User के साथ Engagement बढ़ानी पड़ती है। कुछ Reports में ये देखा गया है कि Buyers किसी Sales Page पर पहुँचने से पहले  2-4 विभिन्न Content Pieces को देखता है, समझता है, और फिर जा कर कोई फैसला लेता है। इसलिए आपके लिए यह ज़रूरी हो जाता है कि आप सही Automation Strategy का इस्तेमाल करके अपने Content को Optimize करें और ज्यादा से ज्यादा Leads को Convert कर सके। हालांकि, कई बार ये देखा गया है कि Visitors को आकर्षित करने के लिए सिर्फ Blog Posts, Articles, & Product Description ही काफी नहीं होते, आपको कुछ Visual Representation बनानी पड़ती है (eg.  Videos, Slides, GIFs, etc.)
  2. Set Up Drip Campaign To Target Specific Customers: आपकी Automated Marketing के लिए Drip Campaign का होना अत्यंत ही आवश्यक है। यह आपके Lead Nurturing में मदद करता है। Drip Campaign एक तरह का Automation Process होता है जहां आपके कस्टमर के ऑनलाइन बर्ताव (Behaviour) के आधार पर निर्णय लिए जाते हैं। आप एक ही तरह का ईमेल अपनी हज़ारों लोगों की ईमेल लिस्ट पर नहीं भेज सकते, बल्कि आपको Specific Leads के लिए Specific Emails तैयार करने होते हैं। उदाहरण के लिए अगर कोई Visitor आपके ईमेल को Signup करता है तो आप अपने Drip Campaign के तहत उसे एक Welcome Email भेजते हो, और अगर वो आपके किसी Product Page पर Visit करता है तो उसे आप अपने Product से Related Content & Offers भेज सकते हो। इस तरह धीरे-धीरे आप उसे विभिन्न Marketing & Sales Automation Steps से गुज़ारते हुए कन्वर्ट करते हो। 
  3. Strengthen Your Team Collaboration With Automation Tools: आज के समय में Business Revenue कम होने का एक कारण Team के बीच Poor Communication का होना भी है। इसकी वजह से कंपनी की विभिन्न टीम के बीच डाटा, डिटेल्स, कस्टमर इन्फॉर्मेशन, इत्यादि को लेकर मारामारी रहती है और कस्टमर को सही समय पर और सही तरीके से जवाब नहीं मिल पाता। इससे आपके Existing Customers पर तो बुरा असर पड़ता ही है, साथ ही नए कस्टमर भी आने से कतराते हैं। विभिन्न Automation Tools के उपयोग से आप कुछ Strategies बना सकते हो जिससे आपके नए और पुराने सभी Customers का डाटा हर किसी डिपार्टमेंट (Marketing, Sales, Accounts, Etc.) के पास Available हो सके और आपका बिज़नेस Smoothly चलता रहे हैं। 
  4. Email Sequencing & Broadcasting For Turning Leads Into Customers: Email Sequencing & Broadcasting के तहत आपको एक Series Of Emails क्रिएट करने की सुविधा मिलती है। इसके तहत आप एक Email Marketing Automation Tool की मदद से अपने नए कस्टमर्स (बल्कि पुराने कस्टमर्स और Leads के लिए भी) Email Sequence कर सकते हो और किसी एक तारीख़ और समय पर उन्हें Broadcast कर सकते हो। इससे आपका आपके नए कस्टमर के साथ Interaction शुरू हो जाता है और आप धीरे-धीरे उस कस्टमर के Actions & Behaviour के आधार पर उसे पसंद आने वाला कंटेंट दे सकते हो, उसे अपने वेबिनार के लिए Sign Up करवा सकते हो, और अपने नए प्रोडक्टस और सर्विसेस का प्रमोशन भी कर सकते हो। 
  5. Monitor Results: अपने बिज़नेस की Performance को Track करना और उसे Manage करना बहुत ज़रूरी है। कई Business Owner इसे एक Small Task समझ लेते हैं और Track नहीं करते। अगर आपके Marketing Automation Strategy में Tracking & Monitoring शामिल नहीं है, तो आपको वाकई अपनी Strategy को बदलने की ज़रूरत है। आजकल बहुत से ऐसे Automation Tools आ गए हैं जो Visitors को, Customer को Track करते हैं, उनके Engagement Rate के बारे में बताते हैं, और A/B Testing करते हैं। आप इस स्ट्रेटजी के तहत उन Points को मार्क कर सकते हैं जो आपके रिज़ल्ट में बाधा ड़ाल रहे हैं। इससे आपको ये फायदा मिलता है कि आप अपनी Support टीम को और Concerned Department को इन सभी Highlighted Points के बारे में बता सकते हैं, साथ ही और अधिक Efficiency के साथ काम कर सकते हो।

Conclusion (निष्कर्ष)

किसी भी Process को Automate करने से आपके समय की तो बचत होती ही है साथ ही आपके Business Expenses भी कम हो जाते हैं। इस Blog में हमने Marketing Automation की बात की और समझा कि ये तकनीक कैसे एक बिज़नेस को Smoothly चलाने के लिए महत्वपूर्ण है। Automation Technique की मदद से Marketing & Sales को एक साथ जोड़कर एक अच्छा Business मॉडल खड़ा किया जा सकता है। ऐसा करने से आपको और आपकी टीम को अन्य ज़रूरी कार्यों की Planning & Execution करने के लिए काफी समय मिल जाता है।

मैं उम्मीद करता हूँ की आप सब को ये post बहुत अच्छा लगा होगा, और अच्छी तरह पता चल गया होगा की  WHY Marketing Automation is important for our business growth – आपके Business Growth के लिए  Marketing automation  क्यों जरुरी है? यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप निचे  comments लिख सकते हैं।

यदि आपको मेरी यह post Marketing Automation is important for business growth – आपके Business Growth के लिए  Marketing Automation क्यों जरुरी है? की जानकारी हिंदी में अच्छा लगा हो या इससे आपको कुछ सीखने को मिला हो, अपनी प्रसन्नता और उत्त्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook and Twitter इत्यादि पर share कीजिये।