Off-Page SEO Step by Step in Hindi (Off-Page SEO Kaise Kare ?)

Off-Page SEO Step by Step in Hindi (Off-Page SEO Kaise Kare ?)

नमस्कार दोस्तों, आज के ब्लॉग पोस्ट में हमलोग Off-Page SEO Step by Step हिंदी में समझने का प्रयास करेंगे। अगर आप अपनी Website या Blog पोस्ट को Search Engine यानि गूगल के पहले पेज पर rank कराना चाहते हैं तो ये ब्लॉग पोस्ट आपके लिए बहुत जरुरी है।
अगर आप अपने ब्लॉग को google के पहले Page पर show कराना चाहते है तो On-Page SEO के साथ साथ Off-Page SEO करना काफी महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में हम Off-Page SEO Step by step समझेंगे।

आपको अपनी Website या Blog को rank करने के लिए बहुत सारे Factors पर काम करना पड़ता है ताकि आपकी Website या Blog Search Engine पर अच्छा प्रदर्शन कर सके।

Off-Page SEO क्या है?

आप अपनी Website या Blog के लिये Externally जो कुछ भी कार्य करते है उसे Off-Page Optimization कहा जाता है।

आप अपनी पोस्ट को अच्छा बनाने के लिये जो कुछ भी करते है उसे On-Page SEO कहा जाता है और आप अपने Blog की reputation बनाने के लिये जो कुछ भी करते है उसे Off-Page SEO कहा जाता है।

जब आप एक नयी Website बनाते है तो starting मे Search Engine आपकी Website पर trust नहीं करता है। इसलिए वो आपकी Website को rank नहीं करता है क्योंकि आपकी Website में Trust नहीं है।
जब आप consistently Content लिखते हैं, Back links बनाते हैं, social media पर कंटेंट share करते हैं, guest Post लिखते हैं, Social Bookmarking करते हैं, Forum Submission करते हैं तो ये सभी Off-Page SEO की तकनीक है ये सब करके आपके Blog की एक Authority बनती है और Search Engine आपके Blog पर trust करता है। जिससे आपका Blog Search Engine में rank होता है।

अब मान लीजिये की किसी दो website में Same Topic के बारे मे Quality Content है अब Google उसी Website को ज्यादा priority देगा जिसकी Authority सबसे अच्छी है मतलब की Off-Page SEO जिसने ज्यादा अच्छे से किया होगा वो Website Google पर Rank होगी।

Off-Page SEO कैसे करते हैं?

अब हम Off-page SEO की तकनीक के बारे में Detail में जानेंगे| 

Social Media Sharing

आपको पता ही होगा की आज के time मे Social Media कितना popular है। आपको अपनी Blog Post Social Media पर share करना चाहिए ताकि वहां से आपको काफी अच्छी Reach मिल सके। यानि की social Media presence से आपकी Website या blog post को grow करने में मदद मिलती है और आप वाहन से backlinks भी प्राप्त कर सकते हैं।

आपको अपनी Website की link Facebook, Instagram, Pinterest, LinkedIn, Google Plus and Twitter सभी Social मीडिया पर डाल देनी चाहिए ताकि Google के पास positive Signal जाये और आपकी Website जल्दी से Rank हो।

Social Media Platforms Off-Page SEO में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभी सारी दुनिया आपस में एक दूसरे से नेटवर्क के माध्यम से जुड़ी हुई है। Social Media Marketing का प्रभावी ढंग से उपयोग करके आप अपनी ब्रांड वैल्यू बढ़ा सकते हैं, अपनी वेबसाइट पर ट्रैफ़िक ला सकते हैं और अपनी Search Engine rankings में सुधार कर सकते हैं। Off-Page SEO के लिए social media हमें कैसे मदद करती है उसे हम निचे लिखे पॉइंट्स के द्वारा समझने की कोशिश करते हैं :

  • Create engaging and shareable content.
  • Identify relevant social media platforms for your target audience.
  • Promote strong social media community through active participation.
  • Encourage social sharing and engagement.
  • Utilize social media analytics to track and optimize your efforts.

Creating Quality Backlinks

उच्च-गुणवत्ता वाले बैकलिंक्स का निर्माण करना Off-Page SEO के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक  है ये बैकलिंक्स किसी दूसरे वेबसाइटों के लिंक्स  होते हैं जो उपयोगकर्ताओं को आपकी साइट पर निर्देशित करते हैं। Search Engines बैकलिंक्स को विश्वास मत के रूप में देखते हैं, यह दर्शाता है कि आपकी वेबसाइट मूल्यवान सामग्री प्रदान करती है। हालाँकि, सभी बैकलिंक्स समान नहीं बनाए गए हैं। अपने niche से सम्बंधित वेबसाइटों से बैकलिंक्स प्राप्त करने पर ध्यान देना चाहिए।  बैकलिंक्स बनाने के लिए निचे दिए गए कुछ प्रभावी रणनीतियों का प्रयोग कर सकते हैं :

  • Guest posting on reputable blogs and website
  • Engaging in influencer outreach and collaboration
  • Participating in industry-specific forums and discussions
  • Creating shareable and link-worthy content
  • Building relationships with other website owners in your industry.

Backlink बनाते समय niche likhe बातों का vishesh रूप se ध्यान रखें ।

जितना आप Backlink बनाने को आसान काम समझते हैं उतना आसान काम नहीं है। इसमे बहुत ही  सावधानी रखनी पड़ती है। अगर आपने गलत तरीके से backlinks बनाया है तो Google आपकी Website को Search Result से बाहर कर देगी।

इसलिए Backlinks बनाते समय इन बातों का ध्यान अबश्य रखे।

High-Quality Backlinks बनायें  क्योंकि High-Quality Backlinks अन्य Backlinks की तुलना मे 30-50 गुना बेहतर होती है।

जिस website का DA (Domain Authority) और PA (Page Authority) ज्यादा है उस website पर ही Backlinks बनायें।

Backlinks बनाने से पहले Website का Spam Score check जरूर करें ।

एक दिन में  30 या उससे ज्यादा Backlinks ना बनायें।

खरीदने या बेचने वाले Backlinks से दूर रहे।

SEO और Backlinks बनाने के लिये Natural तरीका ही अपनाये। इससे Google Update से ज्यादा nukshan  नहीं होगा।

Guest Posting:

कुछ Website अपनी Website में Free में Guest Post लिखने की अनुमती देती है। वहां पर आप Article लिखकर उस article में आपकी Website की link दे सकते हैं ।इस तरह आप किसी दूसरे की Website पर Guest Post लिखकर वहां से Backlinks प्राप्त कर सकते हैं ।

Document Sharing Website:

आपको अपने Blog या Website के content से Related अलग अलग Document बनाने चाहिए और इन Document में  Unique Content लिखें और इसका Format ppt या pdf होना चाहिए। और इस Document को Document Sharing Website पर submit करें और वहां से backlink को प्राप्त करे।

निचे कुछ popular Document Sharing Website की लिस्ट है।

http://issuu.com/

http://www.slideshare.net/

https://www.scribd.com/

http://en.calameo.com/

http://free.yudu.com/

Media Submissions:

आप अपने Blog से Related Images और Video को अलग अलग Image/Video Sharing Site पर Submit करके Blog की Traffic को बढ़ा सकते है। Images Sharing और Video Sharing Website का Benefit यह होता है की इसका PR सबसे ज्यादा होता है।

यह कुछ popular Video Sharing Website की लिस्ट है।

https://www.youtube.com/
http://www.dailymotion.com/in
https://vimeo.com/
http://www.hulu.com/

यह कुछ popular Image Sharing Website की लिस्ट है।

https://www.flickr.com/
https://instagram.com/
http://www.fotolog.com/
https://www.tumblr.com/
https://picasa.google.com/

Question-Answer Website:

आपको Question-Answer वाली website को Join करना होगा। उसमे आप आपके Website से Related सभी Question के Answer दे सकते हैं  और उस answer में  आपकी Website की link दे सकते है। जिससे आपको traffic और Backlink दोनों मिलेगा।

आपके हेल्प के लिए निचे कुछ popular Question-Answer Website की लिस्ट है।जिससे आपको traffic और Backlink दोनों मिलेगा।

https://www.quora.com/

http://www.ehow.com/

https://answers.yahoo.com/

http://www.answers.com/

https://www.blurtit.com/

https://ask.fm/

https://www.askmehelpdesk.com/

Submission of Article :

आपका आर्टिक्ल Unique और High Quality का होना चाहिए। आप अपने article को High DA, PA और PR वाली Article Submission Directory मे Submit कर सकते हैं । अगर आपका आर्टिक्ल Low Quality का है या उसमे Keyword Stuffing की हुई है तो उन Article के Reject होने की सम्भावना बढ़  जाती  है। निचे  कुछ popular Article Submission Website की लिस्ट है जहाँ हमलोग अपनी arctle सबमिट कर सकते है। 

thefreelibrary

ezinearticles

magportal

brighthub

hubpages

Forum Submission:

आप अपने website के niche से मिलते जुलते Forum के साथ जुड़ें और वहाँ सभी लोगों के सवालो का जवाब दें ।

जब वहाँ कोई आपकी Profile से आपकी Website की visit करेगा तो आपकी Website के प्रति Google का विश्वास बढ्ने लगेगा और आपकी Website Google में rank होने लगेगी।

अगर आप Do-Follow Forum का इस्तेमाल करते हैं तो अच्छा रहेगा।

निचे popular Forum Submission Website की लिस्ट है जहाँ आप ऊपर बताये गए तरीके से question / answer कर सकते हैं।

flickr.com/help/forum
addthis.com/forum
forums.myspace.com
chronicle.com
bloggerforum.com
bbpress.org/forums
theverge.com/forums

Blog Directory Submission:

Quality Backlinks बनाने के लिये Blog Directory सबमिशन अच्छा और effective तरीका है। आप कुछ अच्छी Blog Directory Website पर जाये और अपनी Website की Category select करे और अपनी Website को वहाँ Submit कर दें । इस तरीके से आपको result मिलने में time लगेगा लेकिन यह तरीका लंबे समय तक आपकी Website के लिये Useful रहेगा।
निचे कुछ popular Blog Directory Website की लिस्ट है जहां आप अपनी Website की Category select करके अपनी Website को वहाँ Submit कर सकते हैं ।

Boing Boing
Alltop
Technorati
Elecdir
NetworkedBlogs
a1webdirectory
On Top List

Social Bookmarking Websites:

आपकी Website या blog को promote करने के लिये Social Bookmarking Sites एक बेस्ट तरीका है। आप अपनी website या blog Post को सभी Social Bookmarking Sites पर publish करें  ताकि इन High Authority website से आपको Do-Follow backlinks मिले और आपकी Website की authority बढ़े।

निचे  कुछ popular bookmarking Website की लिस्ट हैं जहाँ आप अपनी website या blog Post को सभी Social Bookmarking Sites पर publish कर सकते हैं।

Delicious

Digg

diigo

Slashdot

Technorati

Medium

Stumbleupon

Squidoo

Best tips of Off-Page SEO:

  • High-Quality Backlinks बनायें ।
  • Backlink बनाते समय Website का DA (Domain Authority) और PA (page Authority) Check करें ।
  • Backlink बनाते समय Website का Spam Score Check करें।
  • Social Media पर Website या Blog को Share करें।
  • Question-Answer वाली Website पर Active रहे।
  • Guest Posting करें।
  • Social Bookmarking Sites पर से Backlinks प्राप्त करें।
  • आपकी Website के Related Forum मे जुड़े औए वहा से Backlinks प्राप्त करें।
  • Blog से Related Images और Video को अलग अलग Image/Video Sharing Site पर Submit करें।
  • Backlinks बनाने के लिये Blog Directory Submission का इस्तेमाल करें।

Conclusion:

मैं उम्मीद करता हूँ की ये ब्लॉग आपको बहुत अच्छा लगा होगा। इस ब्लॉग के माध्यम से मैंने आप सब को Off Page SEO के बारे में बहुत सारी जानकारी देने की कोशिश की। मित्रों, इस ब्लॉग के साथसाथ यदि Digital Marketing के किसी और टॉपिक पर आप ब्लॉग चाहते हैं तो मुझे अपना सुझाव देकर मुझे प्रोत्साहित करें ताकि आपका मनचाहा ब्लॉग आपके लिए तैयार कर सकूँ। आपसे निवेदन है की आप मेरे Facebook, Instagram एवं YouTube  पर मुझे Follow और Like भी कर सकते हैं।

धन्यवाद