Why ChatGPT Is Important in 2024? (हिंदी में जाने chatGPT क्यों जरुरी है?)


स्वागत है आपका इस ब्लॉग में, आज हमलोग ये जानने के कोशिश करेंगे की ChatGPT क्या है, यह कैसे काम करता है एवं यह क्यों जरुरी है? अगर आप टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर एक जानकारी से अपडेट रहते हैं तो निश्चित रूप से आपने एक नए शब्द ChatGPT के बारे में जरूर सुना होगा। इसके संबंध में ऐसा कहा जा रहा कि यह आने वाले समय में Google जैसे Search Engine की जगह ले सकता है। ChatGPT से आप जो भी सवाल पूछते हैं उसका जवाब यह आपको लिख कर देता है। वर्तमान समय में इस तकनीक पर काम चल रहा है और आने वाले समय में इसे बड़े पैमाने पर और अधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा। लोगों की समस्या को सुलझाने के लिए आज इस पोस्ट में हम आपको ChatGPT के संबंध में विस्तार से बताएंगे। Why ChatGPT Is Important in 2024?
चैट जीपीटी क्या है? – What Is ChatGPT?
ChatGPT एक अंग्रेजी शब्द है जिसका पूरा अर्थ Chat Generative Pre-Trained Transformer होता है। इसका निर्माण Open AI के द्वारा किया गया है । माना जाता है की यह Artificial Intelligence Technology पर काम करता है। इसके संबंध में अभी तक जितनी भी जानकारी प्राप्त हुई है उस आधार पर कहा जा सकता है कि इससे आप अपने किसी भी सवाल का जवाब लिखित रूप में प्राप्त कर सकते हैं। जिस हिसाब से यह प्रश्नों के सटीक जवाब देता है उसके अनुसार लोग इसे Search Engine समझ रहे हैं हालांकि अभी यह सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही काम करता है। इसे विकसित करने वाली कंपनी की योजना है कि आने वाले समय में इसमें कुछ अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा ताकि इसे एक Global Tool बनाया जा सके। इस Tool को 30 नवंबर 2022 में लांच किया गया था यह इतना पॉपुलर हो चुका है की वर्तमान समय में इसके Users 2 मिलियन से भी अधिक हो चुके हैं। Why ChatGPT Is Important in 2024?
Chat GPT का पूरा नाम क्या है? – Chat GPT Full Form In Hindi
Chat GPT का Full form Chat Generative Pre-Trained Transformer है जब आप गूगल पर किसी के संबंध में Search करते हैं तो आपको उससे जुड़ी कई वेबसाइट दिखाई देती है लेकिन ChatGPT बिल्कुल इसके अलग तरीके से काम करता है जब आप इस Tool पर कोई सवाल सर्च करते हैं तो यह उस सवाल का जवाब सीधे तौर पर आपको दिखाता है। इसकी मदद से आप Essay, Blog Post, YouTube Script, Assignment, Application, Short Biography, Introduction आदि भी लिख सकते हैं। साल 2015 में ChatGPT की शुरुआत Elon Musk और Sem Altman के द्वारा की गई थी हालांकि उस समय यह Non-Profit Company थी। लगभग 2 सालों के बाद एलन मस्क ने इस Project को बीच में छोड़ दिया था इसके बाद Microsoft Company के द्वारा इसमें काफी बड़ा निवेश किया गया। इसी तरह लगातार आगे बढ़ते हुए 30 नवंबर 2022 को ChatGPT को Prototype के तौर पर लांच किया गया। इसका निर्माण करने वाली कंपनी Open Artificial Intelligence के मुख्य कार्यकारी अधिकारी Sem Altman के अनुसार इसके Users की संख्या 2 मिलियन से अधिक हो चुकी है। Why ChatGPT Is Important in 2024?
Chat GPT कैसे काम करता है?
जब आप इसके वेबसाइट पर जाते हैं तो आपको यह विस्तार से बताया जाता है कि यह Tool आखिर किस प्रकार से काम करता है। इसके संबंध में हम आपको बताना चाहते हैं कि इसे Train करने के लिए Developers के द्वारा सार्वजनिक तौर पर मौजूद डाटा का इस्तेमाल किया गया है। इस Tool में जो भी डाटा इस्तेमाल किया गया है उसी में से ChatGPT आपके द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब ढूंढता है और फिर उसे सही तरीके से सही Language में Create करता है और उसके बाद उस सवाल के जवाब को आपको दिखाता है। आप इस Tool के द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट हैं या नहीं आपको इसके बारे में बताने का भी विकल्प मिलता है। ChatGPT अपने डाटा को लगातार अपडेट करता रहता है। अधिक जानकारी के लिए आपको बता देना चाहते हैं कि ChatGPT की Training साल 2022 में खत्म हो चुकी है इसलिए इसके बाद जो भी घटना घटित हुई है उसकी जानकारी आपको यह Tool सही प्रकार से नहीं दे पाएगा। Why ChatGPT Is Important in 2024?
Chat GPT के Features
इस Tool की सबसे अच्छी विशेषता है कि आप इस पर जो भी प्रश्न पूछते हैं यह उसका जवाब Article के रूप में आपको देता है। इसके अलावा, यह Tool कुछ अन्य बहुत अच्छी विशेषताओं के बारे में बताता है जिसे नीचे बताया गया है। Content/Article/Blog Post तैयार करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। आप जो भी प्रश्न पूछते हैं उसका उत्तर आपको रियल टाइम में प्राप्त होता है। ChatGPT की सबसे बढ़िया विशेषता तो यही है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको कोई भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा मतलब यह पूरी तरह Free है। Why ChatGPT Is Important in 2024?
ChatGPT का इस्तेमाल कैसे करें ?
इस संबंध में सबसे पहले हम आपको बताना चाहते हैं कि अगर आप चैट जीपीटी का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पहली बार इस्तेमाल करने की स्थिति में आपको Sign Up करना होगा जिसके लिए आप अपना Google Account इस्तेमाल कर सकते हैं फिर आप आसानी से ChatGPT इस्तेमाल कर सकते हैं। अभी के समय में आप बिल्कुल फ्री में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं और मुफ्त में इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर खाता भी बना सकते हैं। ChatGPT को इस्तेमाल करने का तरीका नीचे विस्तार पूर्वक बताया गया है। जो भी लोग इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं सबसे पहले वह ब्राउज़र ओपन करेंगे और Open AI या ChatGPT लिख कर Search करेंगे उसके बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे वहां पर आप Log In और Sign Up के दो विकल्प देखेंगे। पहली बार इस्तेमाल करने की स्थिति में आप Sign Up वाले विकल्प का चयन करेंगे। फिर आप अलग अलग तरीके जैसे Email Address, Microsoft Account या फिर Gmail ID की मदद से यहां पर अपना खाता बना सकते हैं। उसके बाद आपको एक बॉक्स दिखाई देगा जिसमें सबसे पहले अपना नाम दर्ज करना है उसके बाद अगले बॉक्स में आप अपना मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे और Continue वाले बटन का चयन करेंगे। अब ChatGPT के द्वारा आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। आप उस OTP को दिए गए बॉक्स में दर्ज करेंगे और Verify Button पर क्लिक करेंगे। Verification पूरा होते ही आपका खाता ChatGPT पर पूरी तरह बन जाता है और फिर आप इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। Why ChatGPT Is Important in 2024?
Chat GPT के फायदे – Advantage Of ChatGPT
ChatGPT का सबसे बड़ा फायदा है कि जब कोई User अपने सवाल के बारे में सर्च करता है तो उसका जवाब सीधे तौर पर विस्तार से User को दिया जाता है। किसी जानकारी के लिए अगर आप गूगल की मदद लेते हैं तो वहां पर आपको कई अलग-अलग वेबसाइट दिखाई जाती है लेकिन ChatGPT सीधे तौर पर आपको आपको परिणाम दिखाता है। अगर आप इसके द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट नहीं है तब आप इसकी जानकारी ChatGPT को दे सकते हैं फिर उसी जानकारी के हिसाब से इस Tool के द्वारा अपने डेटा को अपडेट किया जाता है। इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए उपयोगकर्ताओं से किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लिया जा रहा है। Why ChatGPT Is Important in 2024?
Chat GPT के नुकसान – Disadvantages Of Chat GPT
इसमें कोई शक नहीं है कि चैट जीपीटी आपको बहुत से फायदे प्रदान करता है लेकिन इसके कुछ नुकसान भी है क्योंकि इसके पास मौजूद डाटा लिमिटेड है। अभी के समय में इस Tool को केवल अंग्रेजी भाषा में इस्तेमाल किया जा सकता है। जो लोग अंग्रेजी समझते हैं यह सिर्फ उन्हीं के लिए उपयोगी है अन्य भाषाओं वाले लोगों के लिए यह किसी काम का नहीं है। ऐसे बहुत सारे प्रश्न हैं जिनका जवाब यह Tool सही तरीके से नहीं दे पाता है। मार्च 2022 के बाद किसी चीज के बारे में अगर आप ChatGPT से पूछते हैं तो यह उसका सही से जवाब नहीं दे पाता है क्योंकि इसकी Training मार्च 2022 में खत्म हो चुकी है। Research Period तक ही आप इसका इस्तेमाल फ्री में कर सकते हैं उसके बाद इसका इस्तेमाल करने के लिए Users को पैसे देने पड़ेंगे। Why ChatGPT Is Important in 2024?
क्या ChatGPT Google से आगे निकल जायेगा ?
इस Tool के संबंध में हमने जितनी भी रिसर्च की है उसके आंकड़ों से साफ तौर पर कहा जा सकता है कि अभी के समय में यह टूल गूगल को पीछे नहीं छोड़ सकता। क्योंकि वर्तमान समय में ChatGPT के पास Limited Information ही मौजूद है और इसके पास ज्यादा विकल्प भी नहीं है अभी सिर्फ ChatGPT के द्वारा उतना ही जवाब दिया जा सकता है जितना जवाब देने के लिए इसे Train किया गया है। वही गूगल के बारे में बात करें तो उसके पास दुनिया के अलग-अलग स्थानों के लोगों का डाटा मौजूद है इसलिए गूगल पर सभी प्रकार की जानकारी Audio, Video, Photo, Text आदि Format में प्राप्त हो जाती है। इसके साथ साथ चैट जीपीटी में एक कमी यह भी है कि यहां पर आपके प्रश्नों के जो भी जवाब मिलते हैं उनके सही होने की कोई गारंटी नहीं है। वहीं दूसरी तरफ गूगल के पास Latest Technology वाला Algorithm हैं जिसके द्वारा वह बहुत आसानी से समझ जाता है की User किस तरह की जानकारी प्राप्त करना चाहता है। इन्हीं सब कारणों को ध्यान में रखकर कहा जा सकता है कि वर्तमान समय में ChatGPT के द्वारा किसी भी सूरत में गूगल को पीछे नहीं किया जा सकता है। हालाँकि अगर आने वाले समय में चैट जीपीटी के द्वारा लगातार अपने Database को Update किया जाता रहेगा तो यह गूगल को पीछे कर सकता है। Why ChatGPT Is Important in 2024?
क्या ChatGPT लोगों नौकरी खत्म कर सकता है?
पिछले कुछ समय मे ऐसी बहुत सारी तकनीक आ चुकी हैं जिनकी वजह से लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। इसी वजह से एक बड़ा तबका इस बात को लेकर चिंतित है कि ChatGPT की वजह से बहुत सारे लोगों को अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती हैं। हालाकि अगर आप चैट जीपीटी के बारे में सही तरीके से अध्ययन करते हैं तो पता चलता है कि इसकी वजह से नौकरी जाने जैसा खतरा नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ChatGPT के द्वारा जो भी जवाब हमें मिलते हैं वह पूरी तरह सही नहीं होते हैं लेकिन हो सकता है कि आने वाले समय में इस टूल की टीम इसे Latest Technology के साथ बेहतर बनाने का प्रयास करें। तब उस अवस्था में चैट जीपीटी के द्वारा लोगों की नौकरियां खत्म की जा सकती हैं अगर इसी लगातार विकसित किया जाता रहा तो Customer Care, Coaching, Counselling, Suggestion जैसी नौकरी खत्म हो सकती हैं।
Chat GPT से पैसे कैसे कमाए?
आधिकारिक तौर पर अभी चैट जीपीटी से पैसे कमाने के संबंध में किसी प्रकार की घोषणा नहीं की गई है लेकिन
इसकी मदद से पैसे कमाने के कई कारगर तरीके हैं। हालांकि अभी यह अंग्रेजी भाषा में काम करता है लेकिन आने वाले समय में आप इसे अन्य भाषाओं के साथ काम करता भी देख सकते हैं। आप ChatGPT को इस्तेमाल करते हुए किस किस तरीके से पैसा कमा सकते हैं इसके बारे में नीचे बताया है।
- Homework करके
- YouTube Automation Video बनाकर
- Content Create कर सकते है
- Article लिख कर
- Business Name Suggest कर के
- Business के लिए Slogan Search कर के
- Business Email बनाकर
- Online Services बेच कर
निष्कर्ष
मैं उम्मीद करता हूँ की ये ब्लॉग आपको बहुत अच्छा लगा होगा। इस ब्लॉग के माध्यम से मैंने आप सब को ChatGPT के बारे में बहुत सारी जानकारी देने की कोशिश की। मित्रों, इस ब्लॉग के साथ-साथ यदि Digital Marketing के किसी और टॉपिक पर आप ब्लॉग चाहते हैं तो मुझे अपना सुझाव देकर मुझे प्रोत्साहित करें ताकि आपका मनचाहा ब्लॉग आपके लिए तैयार कर सकूँ। आपसे निवेदन है की आप मेरे Facebook, Instagram एवं YouTube पर मुझे Follow और Like भी कर सकते हैं। Also read Why Website is Important in 2024?
धन्यवाद
