स्वागत है आप सब का इस Blog में, आज के इस digital युग में अगर आपको लोगों के सामने आना है, उन्हें कुछ बताना है तो Online ही एकमात्र जरिया है जहाँ आप एक साथ करोड़ों लोगों के सामने उपस्तिथ हो सकते हैं। आप चाहे तो खुद video के माध्यम से उपस्तिथ हो सकते हैं या फिर अपने लिखित contents के द्वारा लोगों तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं लेकिन ऐसा करने के लिए आपको Search Engines के पहले pages में आना होगा क्योंकि यही वो pages हैं जिन्हें visitors ज्यादा पसंद करते हैं और उस पर trust भी करते हैं। लेकिन यहाँ तक पहुँचना उतना आसान काम नहीं है क्योंकि इसके लिए आपको अपने Articles का सही ढंग से SEO करना होगा। मतलब की उन्हें सही तरीके से Optimized करना होगा जिससे वो Search Engine में rank हो सके, और इसी प्रक्रिया को ही SEO कहते हैं।
क्या आपने कभी सोचा है? Why SEO is important for our business growth. आपके Business Growth के लिए SEO क्यों जरुरी है? क्या आप अपने Business की Growth को लेकर परेशान हैं? क्या आप Traditional Marketing Methods से तंग आ चुके हैं और Traditional Marketing करते वक्त आप में से कई लोग Promotion के लिए Pamphlets Distribute करते हैं, Posters & Banners लगाते हैं, Billboards का Use करते हैं, और न जाने ऐसे कितने ही तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इसमें सफलता की गारंटी बहुत कम होती है और आपको उतना अधिक Conversion Rate नहीं मिल पाता। यदि आप भी इस Category में ही शामिल हैं तो आप के इस Problem का सही Solution का नाम Search Engine Optimization है जिसे SEO के नाम से भी जाना जाता है।
SEO एक ऐसा Method होता है जिसकी मदद से आप अपने बिज़नेस को दुनिया के सामने लेकर जा सकते हैं। इस दुनिया में आपकी एक Specific Target Audience होती है जिन्हें आप अपने Products & Services के माध्यम से Help करते हैं। SEO की मदद से आप अपनी Website & YouTube Videos को Search Engine Results Pages (SERP) में Rank कराते हैं और हज़ारों – लाखों की संख्या में Traffic & Views पाते हैं।
Table of Contents
ToggleSEO क्या है और कैसे करते हैं?
SEO का फुल फॉर्म है – Search Engine Optimization. Website को search engine में high rank पर लाने की कला को SEO कहा जाता है| यह एक ऐसा प्रोसेस है जिसका use करके हम अपनी website को सर्च एंजिन मे रैंक कराते हैं| SEO में बहुत सारी activities होती हैं, जिनको apply करके हम अपनी website को गूगल पर रैंक कराते हैं, जिससे website पर ट्रैफिक बढ़ता है| ऑन-पेज ऑप्टिमाइज़ेशन, ऑफ़-पेज ऑप्टिमाइज़ेशन, लिंक बिल्डिंग और कीवर्ड रिसर्च जैसी विभिन्न तकनीकें SEO में शामिल हैं।
आपके Business Growth के लिए SEO क्यों जरुरी है? Why do We Need SEO for business growth?
आज की दुनिया में ऑनलाइन बिजनेस का बहुत बड़ा स्कोप है| हर चीज़ इंटरनेट पर उपलब्ध है| आपको अगर अपना ऑनलाइन बिजनेस चलाना है तो आपके पास website होना बहुत ज़रूरी है| इसके अलावा केवल website का होना ही काफ़ी नहीं है, जब तक आपके website की गूगल में अच्छी रैंक नहीं होगी तब तक आपके website पर visitors नहीं आयेंगे और आप अच्छा बिज़नेस नहीं कर पाएँगे और गूगल में अपनी website को अच्छी पोज़िशन पर रैंक करने के लिए हमें SEO की ज़रूरत पड़ती है| चलिए Search Engine Optimization के महत्व के विषय में और अधिक जानते हैं :
- ज्यादातर Users Internet में Search Engines का use अपने सवालों के जवाब पाने के लिए करते हैं। ऐसे में वो Search engine द्वारा दिखाए गए top results पर ही ज्यादा ध्यान देते हैं। अगर आप भी लोगों के सामने आना चाहते हैं तो आपको भी SEO की मदद लेनी होगी blog को rank करने के लिए, यानी की गूगल सर्च रिज़ल्ट के पहले पेज पर आना होगा।
- SEO केवल Search Engines के लिए नहीं है, बल्कि अच्छे SEO practices के होने से ये User Experience को बढ़ाने में मदद करता है और आपके website के Usability को भी बढ़ाता है।
- Users ज्यादातर top results पर ही trust करते हैं और इससे उस website की trust बढ़ जाती है।
- SEO आपके website या ब्लॉग के social promotion के लिए भी बहुत जरुरी होता है क्योंकि जो लोग आपके site को google जैसे search engine में देखते हैं तब वो ज्यादातर उन्हें social media जैसे की Facebook, Twitter, Pinterest में share जरुर करते हैं।
- SEO किसी भी website के traffic को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
- SEO आपको किसी भी competition में जरुर आगे रहने में मदद करता है। उदहारण के लिए अगर दो websites समान चीज़ें बेच रही हैं, तब जो website SEO Optimized होती है वो ज्यादा customers अपने ओर खींचती हैं और उनकी sales भी बढ़ जाती है but दूसरी website उतना नहीं कर पाती हैं।
SEO Blog के लिए क्यों जरुरी है?
Google पूरी दुनिया का सबसे popular search engine है इसके अलावा Bing, Yahoo जैसे और भी search engine मौजूद है। SEO के मदद से हम अपने blog को सभी search engine पर number one position पर रख सकते हैं। जैसे मान लीजिये हम Google में जाकर कुछ भी keyword type कर search करते हैं तो उस keyword से related जितने भी contents होते हैं वो आपको Google दिखा देता है। ये contents जो हमे नज़र आते हैं वो सभी अलग अलग blog से आते हैं।
जो result हमें सबसे ऊपर दिखाई देता है वो Google में No.1 rank पर है तभी वो सबसे ऊपर अपनी जगह बनाये रखा है। इसका मतलब है की उस blog में SEO का बहुत अच्छी तरीके से इस्तेमाल किया गया है जिससे की उसमे ज्यादा visitors आते हैं और इसी वजह से वो blog famous हो गया है। SEO हमारे blog को Google में No.1 rank पर लाने के लिए सहायता करता है। ये एक तकनीक है जो आपके website को search engine के search result पर सबसे ऊपर रख कर उसमे visitors की संख्या को बढाती है।
आपका website search result में सबसे ऊपर हो तो internet user सबसे पहले आपके site में ही visit करेंगे जिससे आपके site में ज्यादा से ज्यादा traffic होने की संभावना बढ़ जाएगी और आपकी income भी अच्छी होने लगेगी। अपने website पर Organic traffic बढ़ाने के लिए SEO का इस्तेमाल करना बहुत जरुरी है।
SEO कितने प्रकार के होते हैं? – How many types of SEO?
SEO सामान्यतः तीन प्रकार के होते हैं:
- On-page SEO
- Off-page SEO
- Local SEO
On-page SEO से क्या समझते हैं?
On Page SEO का मतलब है, अपनी वेबसाइट को गूगल के नियमों के अनुसार बनाना| On Page SEO में हम अपनी वेबसाइट को edit करके ऐसा बनाते हैं कि गूगल उसे आसानी से पढ़ सके और यूज़र भी वेबसाइट से ज़्यादा से ज़्यादा attract हों सके| यहाँ पर हम कुछ ऐसे techniques के बारे में जानेंगे जिनकी मदद से हम अपने Blog या Website का On Page SEO अच्छे तरीके से कर सकेंगे।
ON Page SEO कैसे करते हैं?
- Website Speed : SEO के दृष्टी से Website speed एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है । एक survey में पाया गया है की कोई भी Visitor ज्यादा से ज्यादा 5 से 6 seconds ही किसी blog या website पर रहता है। अगर वो इसी समय के भीतर नहीं खुला तब वो उसे छोड़ कर दूसरे website में Migrate हो जाता है और ये बात Google के लिए भी लागु होती है क्योंकि अगर आपका Blog जल्दी नहीं खुला तब एक negative signal Google के पास पहुँचता है की ये blog उतनी अच्छी नहीं है या ये ज्यादा fast नहीं है। तो जितना हो सके अपनी साईट की स्पीड अच्छी रखें। यहाँ मैंने कुछ important tips दिए है जिससे आप अपनी blog या website की speed fast कर सकते हैं।
- Simple और attractive theme का इस्तमाल करें|
- ज्यादा plugins का इस्तेमाल न करें|
- Image का size कम-से-कम रखें |
- W3 Total cache और WP super cache plugins का इस्तेमाल करें |
- Navigation of Website: Blog या website में इधर उधर जाना आसान होना चाहिए, जिससे कोई भी visitor और Google को एक पेज से दूसरे पेज में जाने में कोई परेशानी ना हो। जितना सहज Website की Navigation होगी उतना ही साइट को navigate करने के लिए सर्च engine को भी सहजता होगी|
- Title Tag: किसी भी वेबसाइट को रैंक करने के लिए Title Tag का बहुत ही important role है, आपका title जितना ज़्यादा optimized होगा उतना ही ज़्यादा benefit होगा| Meta Title की length 70 characters से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए | कोशिश करें कि Title में आपका main keyword एक बार ज़रूर आए | सबसे ध्यान देने की बात ये है कि आपके Title में बार बार same keyword repeat ना हो क्यूंकि गूगल की नज़रों मे ये spam है|
- Post’s URL: हमेशा अपने post का URL (Uniform Resource Locator) आप जितना simple और छोटा हो सके उतना रखें। पोस्ट का URL ऐसा होना चाहिए जिससे पढ़कर Google को पता चल जाए की ये पोस्ट किस टॉपिक से रिलेटेड है|
- Internal Link: ये अपने Post को rank करने के लिए एक बेहतरीन तरीका है। इससे आप अपने Related Pages को एक दुसरे page के साथ Interlinking कर सकते हैं। इससे आपके सभी Interlinked pages आसानी से rank हो सकते हैं। लेकिन याद रखिये, किसी पोस्ट में 5 से ज़्यादा internal links ना हों क्यूंकि ज़्यादा लिंक use करने से रीडर्स कन्फ्यूज़ हो जाते हैं|
- Alt Tag: अपने Website के post में images का इस्तमाल जरुर करें। क्योंकि images से आप बहुत सारा traffic पा सकते हैं इसलिए image को इस्तमाल करते समय उसमें ALT TAG लगाना ना भूलें।
- Content, Heading और keyword: Content के बारे में जैसे की हम सभी जानते हैं की ये बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी है क्योंकि Content को King भी कहा जाता है और जितनी अच्छी आपकी Content होगी उतने अच्छे website की valuation होगी। इसलिए कम से कम 800 words से ज्यादा words के Content लिखें।
- Heading:अपने Article के Headings का ख़ास ख्याल रखना चाहिए क्योंकि इससे SEO पर काफी impact पड़ता है। Article का Title तो H1 होता है और इसके बाद के Sub headings को आप H2, H3 इत्यादि से नामांकित कर सकते हैं। इसके साथ आप focus keyword का use जरुर करें।
- Keyword :आप जिस कीवर्ड से अपनी पोस्ट को rank कराना चाहते हैं, उस important keywords को आप BOLD करें जिससे की Google और Visitors को ये पता चले की ये जरुरी Keywords हैं और उनका ध्यान इसके तरफ आकर्षित होगा।
- Responsive Website: Responsive website का मतलब होता है एक ऐसी वेबसाइट जो मोबाइल या डेस्कटॉप किसी पर भी खुलते ही अपनी height और width डिवाइस के according सेट कर ले| short में कहें, तो responsive वेबसाइट पर मोबाइल रीडर्स को पढ़ने में कोई दिक्कत नहीं होती|
- Sitemap: Sitemap एक टाइप का Map होता है जिसे पढ़कर गूगल को आपके वेबसाइट की सारी पोस्ट का structure पता चल जाता है| जब गूगल किसी वेबसाइट को read करता है तो सबसे पहले गूगल का crawler sitemap.xml नाम की फाइल को सर्च करता है| अगर ये फाइल crawler को मिल जाए तो easily वो पूरी वेबसाइट को crawl कर लेता है otherwise crawler को आपकी वेबसाइट के सारे pages तक पहुंचने में problem होती है इसलिए अपनी वेबसाइट पे sitemap ज़रूर लगाएं|
Off Page SEO से क्या समझते हैं?
Off page SEO में हमें अपने blog का promotion करना होता है जैसे बहुत से popular blog में जाकर उनके article पर comment करना और अपने website का link submit करना इसे हम backlink कहते हैं। Backlink से website को बहुत benefit होता है। Social networking site जैसे Facebook, Twitter, Quora पर अपने website का attractive page बनाना चाहिए और अपने followers बढ़ाना चाहिए इससे आपके website में ज्यादा visitors बढ़ने के chances होते हैं। बड़े बड़े blogs में जो बहुत ही famous हैं उनके blog पर guest post submit करना चाहिए इससे उनके blog पर आने वाले visitors आपको जानने लगेंगे और आपके website पर traffic आना शुरू हो जायेगा। आइए समझते हैं Off page SEO में क्या -क्या करना होता है|
Off Page SEO कैसे करें?
यहाँ पर मैं आप लोगों को कुछ Off Page SEO Techniques के बारे में बताऊंगा जो की आगे चलकर आपके लिए बहुत उपयोगी सिद्ध होगा।
- Search Engine Submission:अपनी वेबसाइट को सही तरीके से Google, Yahoo, MSN, Altavista, Alexa, Alltheweb, Lycos, Excite, etc जैसे फ्री सारे website/search engine पर submit करना चाहिए।
- Bookmarking:अपनी blog या website के page और post को digg.com, newsvine.com, reddit.com जैसी Bookmarking वाली वेबसाइट में submit करना चाहिए।
- Directory Submission:अपनी blog या website को popular high PR वाली Dmoz, Viasearch जैसे बढ़िया Directory में submit करना चाहिए। ये वेबसाइट्स strong backlinks provide करती हैं|
- Social Media:अपनी blog या website का Profile page Facebook, Twitter, LinkedIn, Google+ जैसे Social Media पर बनाना चाहिए और अपनी वेबसाइट का link add करना चाहिए|
- Classified Submission:Olx, Quikr जैसे Free Classified Website में जाकर अपनी वेबसाइट का फ्री में advertise करना चाहिए।
- Q & A site:आप question and answer वाली वेबसाइट में जाकर कोई भी question कर सकते हैं और अपनी साईट का लिंक लगा सकते हैं।
- Blog Commenting:अपने Blog से Related कुछ अच्छे traffic वाले ब्लॉग पर जाकर उनके पोस्ट में कमेंट कर सकते हैं और अपनी website का link लगा सकते हैं (link वही लगाना चाहिए जहाँ website लिखा होता है) कमेंट में अपनी वेबसाइट का url दे सकते हैं| यहाँ से आपको referral traffic बहुत अच्छा मिलेगा और strong backlink create होगा|
- Pinterest Photo Sharing:Pinterest आज कल काफ़ी ट्रेंड्स में चल रहा है| कुछ अच्छी इमेज बनायें और pinterest पर सब्मिट करें| pinterest में आप पिक्चर पर अपनी वेबसाइट का लिंक भी लगा सकते हैं| जिससे जब कोई यूज़र पिक्चर पर क्लिक करता है तो वो आपकी वेबसाइट पर चला जाता है| इस तरह pinterest traffic generate करने का अच्छा medium है|
- Guest Post:आप अपनी वेबसाइट से Related ब्लॉग पर जाकर Guest Post कर सकते हैं यह सबसे अच्छा way है जहाँ से आप do-follow link ले सकते हैं जिससे लोग आपको जानने लगेंगे और आपकी वेबसाइट पर traffic आना शुरू हो जाएगा|
- Slide share:कुछ slide submission की अच्छी वेबसाइट सर्च कीजिए जैसे – slideshare.com., speakerdeck.com ये मेरी favorite वेबसाइट्स हैं| इनका फायदा ये है कि ये तेज़ी से गूगल में रैंक करती हैं जिससे हमारी वेबसाइट को referral traffic मिलता है और साथ में एक backlink भी बन जाता है|
Local SEO: अक्सर लोग यह पूछते हैं की Local SEO क्या होता है? मेरी मानें तो इसका जवाब इस सवाल में ही छुपा हुआ है। Local SEO दो शब्दों का समाहार है Local + SEO यानि की किसी local audience को ध्यान में रखकर किया जाने वाला SEO को Local SEO कहा जाता है। वैसे एक website की मदद से आप complete internet को target कर सकते हैं, अगर आपको एक paticular locality को ही target करना है तब इसके लिए आपको Local Seo का use करना होगा। इसमें आपको अपने शहर के नाम and address details को optimize करना होगा जिससे की आपको केवल online ही नहीं बल्कि offline में भी आपको जान सकें।
SEO और Internet marketing में Differnce क्या है?
बहुत से लोगों में SEO और Internet Marketing को लेकर बहुत doubts होते हैं उन्हें लगता है की ये दोनों प्रायः समान हैं लेकिन इसके जवाब में मैं ये कहना चाहता हूँ की SEO एक प्रकार का Tool हैं, इसे Internet Marketing का एक हिस्सा भी कह सकते हैं। इसके use से Internet Marketing को कर पाना बहुत ही आसान हो जाता है।
SEO और SEM में क्या अंतर है?
SEO और SEM में जो मुख्य अंतर है वो ये की SEO, SEM का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
SEO या Search Engine Optimization एक process है जिसके द्वारा एक Blogger अपने Blog या Website को कुछ इस प्रकार से optimize करता है जिससे वो blog के articles को Search Engine में rank कर सकें और वहां से अपने blog पर free traffic ला सकें।
SEM या Search Engine Marketing एक marketing process है जिसके द्वारा आप अपने blog को search engines में ज्यादा visible बना सकते हैं जिससे आपके website पर traffic आये चाहे वो free traffic (SEO) हो या फिर paid traffic (Paid Search Advertisement) हो।
SEO का मुख्य उद्देश्य है की आपका blog / website ठीक ढंग से optimize हो सके ताकि search engine में better ranking प्राप्त कर सके। SEM से आप SEO की तुलना में ज्यादा चीज़ प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि ये केवल Free traffic तक ही सिमित नहीं है बल्कि इसमें दुसरे methods भी शामिल हैं जैसे की PPC advertising इत्यादि।
Basic SEO Terms: आप लोगों को कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण Basic SEO Terms के बारे में जानकारी दे दी जाये जिससे की आपको भी इसके बारे में पता चल सके।
Back link: इसे in link या simply link भी कहा जाता है| ये एक hyperlink होता है किसी दुसरे website में जो की आपके Website के तरफ इशारा करता है। Backlinks SEO के नज़रिए से बहुत ही महत्वपूर्ण होता है क्योंकि ये किसी भी Webpage की Search Ranking को directly influence करता है।
Page Rank: Page Rank एक algorithm है जिसे की Google use करता है ये अनुमान लगाने लिए की Web में कौन – कौन सी Relative important pages हैं।
Anchor text: किसी भी backlink का Anchor Text इस प्रकार का text होता है जो की clickable होता है। यदि आपके Anchor Text में आपका Keyword है तब तो ये आपको SEO के दृष्टी से भी काफी मदद करेगा।
Title Tag: Title Tag मुख्य रूप से किसी भी Web Page का Title होता है और ये Google’s Search Algorithm के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण factor है।
Meta Tags: Title Tag के जैसे ही Meta Tag के use से Search Engines को ये पता चलता है की Pages में content में क्या स्तिथ है।
Search Algorithm: Google’s search algorithm की मदद से हम ये पता कर सकते हैं की पुरे Internet में कौन सी Web Pages relevant हैं। Google के Search Algorithm में लगभग 200 algorithms काम करती हैं।
SERP: इसका full form Search Engine Results Page होता है। ये basically उन्ही pages को show करता है जो की Google Search Engines के हिसाब से Relevant होता है।
Keyword Density: Keyword Density से ये पता चलता है की कितनी बार कोई भी Keyword article में use की गयी हैं।
Keyword Stuffing:
Robots.txt
ये एक File होती है जिसे की Domain के Root में रखा जाता है। इसके use से search बोट्स को ये सूचित किया जाता है की Website की Structure कैसी है।
Organic और Inorganic Results क्या होते हैं?
SERP (Search Engine Result Page) पर मुख्य रूप से दो तरह की listings होती हैं – Organic और Inorganic।
इसमें Inorganic Listing के लिए हमें Google को पैसे देने होते हैं यानि की ये Paid होते हैं और इसमें पैसों का भुक्तान करना पड़ता है।
वहीँ Organic listing पूरी तरह से free होती है यानि की बिना पैसे दिये हम Google के टॉप page पर भी आ सकते हैं, लेकिन इसके लिए पहले आपको SEO करना होता है।
Conclusion:
मैं उम्मीद करता हूँ की आप सब को ये post बहुत अच्छा लगा होगा, और अच्छी तरह पता चल गया होगा की WHY SEO IS IMPORTANT FOR OUR BUSINESS GROWTH – आपके Business Growth के लिए SEO क्यों जरुरी है? यदि आपके मन में इस article को लेकर कोई भी doubts हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होनी चाहिए तब इसके लिए आप निचे comments लिख सकते हैं।
यदि आपको मेरी यह post WHY SEO IS IMPORTANT FOR OUR BUSINESS GROWTH – आपके Business Growth के लिए SEO क्यों जरुरी है? की जानकारी हिंदी में अच्छा लगा हो या इससे आपको कुछ सि सीखने को मिला हो अपनी प्रसन्नता और उत्त्सुकता को दर्शाने के लिए कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि Facebook and Twitter इत्यादि पर share कीजिये।
धन्यवाद।
